बलरामपुर:गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते समय किसान की दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के जमुनेपुर गांव में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक किसान की गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते समय झुलसकर मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के जमुनेपुर गांव में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक किसान की गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते समय झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय राम निरंजन मिश्रा के रूप में हुई है।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि राम निरंजन मिश्रा अपने खेत की देखरेख के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान, उनके खेत के पास स्थित गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर बुजुर्ग किसान उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। दुर्भाग्यवश, इस कोशिश में वे खुद ही आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जब राम निरंजन मिश्रा काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, उनका शव खेत के पास मिला। तत्काल स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के पुत्र, रजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके पिता राम भवन मिश्र के साथ खेत पर गए थे। गन्ने की फसल में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस दुखद घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.