महराजगंज:ऑटो-बाइक की आमने सामने टक्कर से ऑटो पलटा, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-घुघली मार्ग पर आज सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-घुघली मार्ग पर आज सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए।यह घटना रामपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक और एक सवारी ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पलट गया।

इस हादसे में बाइक सवार और ऑटो में सवार 7 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को पलटे हुए ऑटो से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान अहिरौली घुघली के विजय पुत्र बनारसी, धाना हनुमानगंज कुशीनगर के रामआधार पुत्र खेदन और सिसवा बाजार थाना कोठीभार महराजगंज की संगीता पत्नी विजय सेन के अलावा काजल, सुशिला देवी, निकिता, रीया और कुलदीप के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय ऑटो में 12 से अधिक लोग सवार थे, जिससे ऑटो ओवरलोड था। माना जा रहा है कि ऑटो के ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने पर रोक लगाई जाए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.