मेरठ
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ की मध्य गंग नहर की अनूपशहर शाखा में कल रविवार दोपहर नहाने गए युवकों में डूबे बस चालक धर्मवीर का शव बरामद कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ की मध्य गंग नहर की अनूपशहर शाखा में कल रविवार दोपहर नहाने गए युवकों में डूबे बस चालक धर्मवीर का शव बरामद कर लिया गया है। भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मवीर, जो राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के स्कूल में बस चलाता था, अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था और रेगुलेटर के पास डूब गया था।
कल दिनभर निजी गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आज सुबह उसका शव नहर में ऊपर आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अपने साथियों के साथ नहर में नहा रहा था और संभवत नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।
धर्मवीर छह भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत की खबर से उसकी मां जग रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका बड़ा भाई, जो उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गया था, भी सूचना मिलने पर वापस आ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीएसी के गोताखोरों को भेजने की मांग की थी। मौके पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस प्रशासन से युवक की तलाश में तेजी लाने को कहा था।
धर्मवीर की मौत से किनानगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























