गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

सीएम योगी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक समस्या का स्थायी समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के बाद लोगों से फीडबैक लेने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Voice Of News 24