अयोध्या: द्वार पूजा में डीजे बजाने पर विवाद, मारपीट में एक युवक की मौत, दो गिरफ्तार

अयोध्या

अयोध्या: द्वार पूजा में डीजे बजाने पर विवाद, मारपीट में एक युवक की मौत, दो गिरफ्तारजनपद के थाना खंडासा के रामपुर गौहानियां गांव में एक विवाह समारोह के दौरान द्वार पूजा में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या जनपद के द्वार पूजा में डीजे बजाने पर विवाद, मारपीट में एक युवक की मौत, दो गिरफ्तार थाना खंडासा के रामपुर गौहानियां गांव में एक विवाह समारोह के दौरान द्वार पूजा में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान गंगा पुत्र राम जियावन (32) वर्ष के रूप में हुई, जो खण्डासा थाना क्षेत्र के गडौली गांव का निवासी था।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.