मेरठ: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में लगी आग, फंसे परिवार को स्थानीय लोगों ने बचाया

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मकान मालिक आस मोहम्मद के बेटे बिलाल का परिवार दूसरी मंजिल पर फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आस मोहम्मद का पावरलूम कारखाना मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। दूसरी मंजिल पर बिलाल अपने परिवार के साथ और तीसरी मंजिल पर फरमान का परिवार रहता है। दोपहर में अचानक दूसरी मंजिल पर आग की लपटें उठने लगीं। मोहल्ले के लोगों ने जब परिवार की चीख-पुकार सुनी, तो तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।

मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और फायर फाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, आग के कारण मकान की दूसरी मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावरलूम कारखाने में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.