महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, थाना निचलौल पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा और आसपास के पगडंडी रास्तों पर संयुक्त रूप से गश्त की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, थाना निचलौल पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा और आसपास के पगडंडी रास्तों पर संयुक्त रूप से गश्त की। इस कार्रवाई का उद्देश्य सीमा पर अवांछित गतिविधियों को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था।

संयुक्त पेट्रोलिंग टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान कई लोगों की तलाशी भी ली गई। पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित गश्त सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी रहेगी।

इस संयुक्त पहल से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होने की उम्मीद है, जिससे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को पनपने से रोका जा सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.