मेरठ: ट्रैक्टर के नीचे दबे शहीद जवान का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार,गांव में शोक की लहर

मेरठ

मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में कल गुरुवार को ट्रैक्टर के नीचे दबने से शहीद हुए सेना के जवान सर्वेश कुमार का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में कल गुरुवार को ट्रैक्टर के नीचे दबने से शहीद हुए सेना के जवान सर्वेश कुमार का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जवान सर्वेश कुमार गुरुवार को अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

शुक्रवार सुबह जैसे ही शहीद सर्वेश कुमार का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। शहीद के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। सेना के जवानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम प्रणाम किया।

हस्तिनापुर स्थित श्मशान घाट पर शहीद जवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और लोग “सर्वेश कुमार अमर रहे” के नारे लगाते रहे। इस दुखद घड़ी में पूरा गांव शहीद के परिवार के साथ खड़ा नजर आया।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.