घुघली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के RO प्लांट में लगी आग, वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक आरओ प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक आरओ प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरओ प्लांट को भीषण लपटों में घिरा और धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह आरओ प्लांट अभी तक चालू भी नहीं किया गया था और उससे पहले ही यह आग की चपेट में आ गया। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना और वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब सदर उप जिलाधिकारी और घुघली नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर नहीं लग सका।

इस घटना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित नई सुविधा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24