महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव के रहने वाले रामआश्रय उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव के रहने वाले रामआश्रय उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह रामकोला में एक निमंत्रण देने जा रहे थे। यह दुर्घटना सबया ढाला पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में रामआश्रय के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























