सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वांछित दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र और उनकी टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 69/2025, धारा 70(2)/351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) व 5/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ अरुण, राजकुमार और एक बाल अपचारी को बहद ग्राम कपिया मिश्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। यह गिरफ्तारी सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अपराधों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है।
#ऑपरेशन_सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए विभत्स आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया: कर्नल सोफिया कुरैशी pic.twitter.com/Vm1yxP65rW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2025























