सिद्धार्थनगर:पुलिस को मिली सफलता पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में सिद्धार्थनगर पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना कठेला समयमाता पुलिस ने स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 59/25, जो बीएनएस की धारा 137 (2), 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 से संबंधित है, में वांछित अभियुक्त हसमत पुत्र अमिन, निवासी पकड़ी बुजुर्ग, कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और इस मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Voice Of News 24