महराजगंज:नौतनवा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई का देशभर में स्वागत किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई का देशभर में स्वागत किया जा रहा है। इस ऑपरेशन में आतंकी सरगना मसूद अजहर का अड्डा भी ध्वस्त कर दिया गया है।

महराजगंज जिले के नौतनवा में इस सफलता का भव्य जश्न मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर के नागरिक गांधी चौक पर एकत्रित हुए। उत्साहित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए।

 

Voice Of News 24