सिद्धार्थनगर नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज की मेधावी छात्राओं ने किया फीता काटकर लोकार्पण, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. रहे मौजूद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पूंजीगत विकास योजना के अंतर्गत निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज का लोकार्पण किया गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पूंजीगत विकास योजना के अंतर्गत निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज का लोकार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली आस्था पटेल, पुत्री रामधनी चौधरी, और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली अनुष्का पटेल, पुत्री आत्मा प्रसाद, ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मेधावी छात्राएं आस्था पटेल और अनुष्का पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात, जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया और पूरे परिसर का जायजा लिया।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24