सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के लोहिया कला भवन में आज आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोहिया कला भवन में आज आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही नाराज होकर चले गए। उनकी नाराजगी का कारण मंच के पीछे लगे होर्डिंग में उनका नाम न होना था।
कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बर्डपुर क्षेत्र में बन रही हाईटेक नर्सरी का शिलान्यास करने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगे होर्डिंग में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी सुभाष यदुवंशी और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम नहीं था।
नाम न होने से नाराज होकर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम से बाहर चले गए। इस घटना ने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025











