महराजगंज: 20 साल से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

महराजगंज

महराजगंज जनपद कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इलाहाबास के टोला मद्द नगर में मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इलाहाबास के टोला मद्द नगर में मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा की गई।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, यह मदरसा बीते 20 वर्षों से बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। लंबे समय से चली आ रही जांच के बाद राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसी ही कार्रवाई अन्य अवैध स्थलों पर भी की जाएगी।

एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार सिंह ने कहा – “यह मदरसा पूरी तरह अवैध था। जमीन ग्राम समाज की है और बिना किसी मान्यता या पंजीकरण के दो दशकों से संचालित हो रहा था। नोटिस पहले ही दिया जा चुका था।”

वहीं, मदरसे के मौलाना हजरत ने प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हमें न्यायालय से 19 मई की तिथि दी गई थी ताकि हम अपना पक्ष रख सकें, लेकिन उससे पहले ही 6 मई को मदरसे पर बुलडोजर चला दिया गया। यह स्थान गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र रहा है।”

हजरत ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा एक विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग की।

फिलहाल, प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अधिकारी स्पष्ट हैं कि “सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.