स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2025 का 56वां रोमांचक मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2025 का 56वां रोमांचक मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह भिड़ंत मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। रोहित ने अब तक IPL में 297 छक्के लगाए हैं और अगर वे आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 छक्के और जड़ देते हैं, तो वे इस लीग में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से शिकस्त दी थी। आज के मैच में जीतने वाली टीम IPL-2025 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लेगी। वर्तमान में, मुंबई इंडियंस ने 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल किए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक अर्जित किए हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।
IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से GT ने चार मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ दो जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्यादा भारी है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन संदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























