महाराजगंज :जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सीधे बेड पर लिक्विड ऑक्सीजन

महाराजगंज

महाराजगंज जनपद के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें सीधे उनके बेड पर लिक्विड ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें सीधे उनके बेड पर लिक्विड ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल परिसर में स्थापित 20 किलो कैलोरी क्षमता वाले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

इन दोनों अस्पतालों में रोजाना लगभग 1000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। पहले चरण में, गहन चिकित्सा इकाई (ICU) और स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन अब तेजी से सभी वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य करवा रहा है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने से अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि प्लांट में ऑक्सीजन का दबाव सामान्य है और दोनों अस्पतालों में आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर सहित अस्पताल के सभी वार्डों में बेड तक लिक्विड ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इस नई व्यवस्था से मरीजों के इलाज में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

 

Voice Of News 24