बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज की रात्रि में उतरौला सर्किल का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज की रात्रि में उतरौला सर्किल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और यूपी-112 (पी0आर0वी0) के विभिन्न पिकेट प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और गश्त व्यवस्था को परखा।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कार्य कुशलता के बारे में पूछताछ की और उन्हें रात्रि गश्त के दौरान अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर खड़ी यूपी-112 के वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























