लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में मंगलवार की आधी रात को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में मंगलवार की आधी रात को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। शासन ने अचानक 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें अयोध्या और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं।
इस फेरबदल के तहत अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राज करण नैय्यर को गोरखपुर का SSP बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर को अयोध्या जिले की कमान सौंपी गई है।
शासन के इस अचानक लिए गए फैसले से पुलिस महकमे में हलचल है। हालांकि, अभी तक इन तबादलों के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नए अधिकारियों के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस व्यवस्था किस प्रकार काम करती है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























