डुमरियागंज: अखिलेश यादव के पुतले का दहन, भाजपा ने लगाया दलित विरोधी होने का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने परिवर्तन चौक पर आयोजित किया गया।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “दलित विरोधी अखिलेश यादव मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

बताते चले की राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड और कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने जैसी घटनाएं हुईं, जो दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने सपा को सबसे बड़ा दलित विरोधी दल बताया।

पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे केवल डॉ. अंबेडकर के नाम पर दलितों के वोट हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.