सिद्धार्थनगर:ग्राम पंचायतों में बाल सभाओं ने भविष्य के नेतृत्व को दी नई दिशा, पिरामल फाउंडेशन की पहल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पिरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में पंचायती राज दिवस सप्ताह (24 अप्रैल से 30 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित बाल सभा अभियान का आज समापन हुआ।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पिरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में पंचायती राज दिवस सप्ताह (24 अप्रैल से 30 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित बाल सभा अभियान का आज समापन हुआ। इस सात दिवसीय अभियान के दौरान खेसरहा ब्लॉक – मरवटिया बाजार, अर्जी, खेसरहा और दहियाड की चालीस ग्राम पंचायतों में बाल सभाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की योजना और निर्णय प्रक्रिया में बच्चों की प्रभावी भागीदारी को सुनिश्चित करना था। पिरामल फाउंडेशन ने इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अपनी बात को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए एक मंच प्रदान किया। इन पहलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठकों में बाल सभा के स्वरूप, बच्चों की सक्रिय भागीदारी, उनके विचारों के महत्व और अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। यह पहल न केवल बच्चों की आवाज को एक मंच देने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह पिरामल फाउंडेशन की ग्राम पंचायतों को बाल मैत्री पंचायत में बदलने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

बाल सभाओं के दौरान बच्चों को खुलकर अपनी राय रखने का अवसर मिला। उन्होंने अपने गांवों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, अपनी ज़रूरतें और उनके संभावित समाधानों को पंचायत प्रतिनिधियों के सामने रखा। पंचायत के प्रतिनिधियों ने बच्चों के विचारों को गंभीरता से सुना और बाल अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों के साथ संवाद किया। इन आयोजनों ने यह साबित कर दिया कि यदि बच्चों को सुना जाए और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में शामिल किया जाए, तो वे भी गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस अभिनव पहल ने ग्राम पंचायतों को बाल अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास किया है। अभियान के समापन पर, सभी पंचायतों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने गांवों को बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी मंच के रूप में विकसित करेंगे, जहां बच्चों की आवाज को सम्मान दिया जाएगा और पंचायत स्तर पर उनकी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

पंचायती राज दिवस सप्ताह के अंतिम दिन, आज बाल सभा का आयोजन जोगिया ब्लॉक के मजीगवां और खेसरहा ब्लॉक के मरवटिया बाजार में किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, पिरामल फाउंडेशन से सत्येन्द्र सिंह, गांधी फेलो राखी कुमारी, शिवम कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर

https://t.co/XRB0YH9bzr

— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.