महराजगंज
महराजगंज जनपद के ब्लॉक फरेंदा के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में आज श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ब्लॉक फरेंदा के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में आज श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह जुलूस पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ आगे बढ़ा और भगवान शिव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
महायज्ञ के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जुलूस में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जो भक्ति गीतों गाते और भगवान शिव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वातावरण पूरी तरह से श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ था।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























