अयोध्या: सोहावल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि रहे विधायक अमित सिंह चौहान

अयोध्या

अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील के मजनावा मजरे कुड़ौली में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील के मजनावा मजरे कुड़ौली में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मोहनलालगंज (लखनऊ) के विधायक अमरेश कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पाण्डेय बंधुओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें 51 किलोग्राम की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम भक्त करुणाकर पाण्डेय ‘बब्बू’ ने हजारों महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को अंगवस्त्र दान किए। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पाण्डेय बंधुओं को आशीर्वाद दिया।

बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने इस अवसर पर पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस जयंती कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजक पाण्डेय बंधुओं ने कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन में अयोध्या के मेयर गिरीश चंद्र त्रिपाठी, मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे ‘खुन्नू’, शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी, चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा अनुपम, शिव बहादुर पासवान, करन सिंह, अरुण तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अनुभव पांडे सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Voice Of News 24