जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बनेंगे भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

ब्यूरो रिपोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को कल मंगलवार को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को कल मंगलवार को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 14 मई को देश के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। यह नियुक्ति मौजूदा सीजेआई संजीव खन्ना के 13 मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रभावी होगी।छह महीने का कार्यकाल होगा

जानकारी के अनुसार बताते चले कि जस्टिस गवई का सीजेआई के रूप में कार्यकाल छह महीने का होगा, जो 23 दिसंबर 2025 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर समाप्त हो जाएगा। वह फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं और उनकी नियुक्ति को न्यायिक प्रणाली में निरंतरता और स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24