IPL 2025:कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई,14 रनों से दर्ज की शानदार जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रचा इतिहास  IPL 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई, 14 रनों से दर्ज की शानदार जीत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रचा इतिहास! IPL 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई, 14 रनों से दर्ज की शानदार जीत! दिल्ली के इस मैदान पर KKR की 8 साल बाद पहली जीत! पिछली बार 2017 में मारी थी बाजी!

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए। इस पारी में अंगकृष रघुवंशी ने 44 और रिंकू सिंह ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 9 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 62 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रनों का योगदान दिया, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

केकेआर के सुनील नरेन को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया।

केकेआर के सुनील नरेन (3 विकेट) के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए।

Voice Of News 24 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.