सिद्धार्थनगर: रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में आज सिद्धार्थनगर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में आज सिद्धार्थनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता कैंप कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने योगी सरकार और करणी सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले अलीगढ़ में करणी सेना के लोगों ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को काला झंडा दिखाया और उनके काफिले पर टायर फेंके। उन्होंने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया और सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

 

Voice Of News 24