महराजगंज:अचानक भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन पुल,आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी

महराजगंज

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में सोमवार की रात लगभग 11:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में सोमवार की रात लगभग 11:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे पुल निर्माण में जुटे आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मलबे में फंसे घायल मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान योगेश (25 वर्ष), योगेश कुमार (24 वर्ष), अनिल (20 वर्ष), सुरेंद्र (22 वर्ष), बालकृष्ण (30 वर्ष, निवासी हाथरस), टिंकू (30 वर्ष), लोनी (30 वर्ष), और धर्मपाल (35 वर्ष, निवासी बदायूं) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी घायल मजदूरों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज का निर्माण कार्य पीएनसी नामक कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस गंभीर घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था? यह घटना निर्माण कार्य की देखरेख और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.