
आईए जाने कि आज 24 अप्रैल का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
24 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1888: जॉर्ज ईस्टमैन ने ईस्टमैन कोडक कंपनी की स्थापना की, जिसने दुनिया भर में फोटोग्राफी को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- 1916: ब्रिटिश शासन के खिलाफ आयरिश रिपब्लिकन द्वारा ईस्टर विद्रोह डबलिन में शुरू हुआ।
- 1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
- 1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
- 2010- अमरीका के केप केनवेराल स्थित वायु सेना स्टेशन से दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
24 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1973 में आज ही के दिन विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ था।
- 1956 में 24 अप्रैल के दिन ही छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म हुआ था।
- 1940 में आज ही के दिन मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी का जन्म हुआ था।
- 1929 में 24 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म हुआ था।
24 अप्रैल को हुए निधन
- 2009 में आज ही के दिन एक यशस्वी लेखक, कवि और ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचन्द्र वीर का निधन हुआ था।
- 1974 में 24 अप्रैल के दिन ही हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन हुआ था।
- 1972 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन हुआ था।
- 1960 में 24 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन हुआ था।
- 1944 में आज ही के दिन हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन हुआ था।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025


