महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा शीतलापुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय महिला गिरिजा देवी पत्नी सागर पाल की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा शीतलापुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय महिला गिरिजा देवी पत्नी सागर पाल की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के ग्राम बलकुईया बाजार के निवासी अरुण पाल, जो कि मृतका गिरिजा देवी के पुत्र हैं, ने बताया कि वे अपनी मां को नेपाल में नेत्र जांच कराने गए थे।
उन्होंने बताया कि इलाज कराकर जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी शीतलापुर में बगल से एक अज्ञात वाहन ने उनकी मां को टक्कर मार दी। अरुण पाल ने बताया कि टक्कर लगते ही वह भी गिरकर बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपनी मां को भी बेहोश पाया।
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला गिरिजा देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























