बलरामपुर:विश्व हिंदू परिषद का बंगाल हिंसा पर आक्रोश, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हो रहे हिंदुओं के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हो रहे हिंदुओं के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली, जिसमें जमकर नारेबाजी की गई।इसके बाद विहिप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी  को सौंपा।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह ने कहा कि विरोध के नाम पर जिस तरह से पश्चिम बंगाल में हिंसा की आग भड़काई जा रही है और हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है, जिससे राज्य की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है।

संगठन के नेता डॉ. तुलसीश दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल पश्चिम बंगाल का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर लड्डू सिंह, दुर्गेंद्र पाठक, सुनील कसेरा, अश्वनी मिश्रा, अंबरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Voicve Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.