बंगाल में हिंसा के विरोध में सिद्धार्थनगर में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन,राष्ट्रपति शासन की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जिले में में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज और नारे लिखी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुरजोर मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदर्शन एक देशव्यापी जनाक्रोश रैली का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के नियमों में संशोधन की आड़ में मुर्शिदाबाद में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं पर हमला किया गया। पांडेय ने दावा किया कि हिंसा के कारण कई हिंदू परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है और महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया है।

बृजेश पांडेय ने ममता बनर्जी की सरकार पर सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस संवेदनशील मुद्दे पर कठोर रुख अपनाएगी और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर अडिग रहेगी

 

Voice Of News 24