निचलौल:बढ़या गांव में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महराजगंज

 

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बढ़या गांव में शुक्रवार शाम को एक मगरमच्छ के निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बढ़या गांव में शुक्रवार शाम को एक मगरमच्छ के निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के पास रिहायशी इलाके में अचानक एक बड़े मगरमच्छ को देखकर लोग भयभीत हो गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ स्वस्थ है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर दर्जीनीया ताल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसे वन्यजीवों को देखकर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।

 

Voice Of News 24