आईपीएल 2025:पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से शिकस्त दी,बेंगलुरु की घर में हार का सिलसिला जारी

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से शिकस्त दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से शिकस्त दी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल बारिश की वजह से मैच को 14-14 ओवर का कर दिया गया था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन ही बना सकी। पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में उतरी पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से नेहल वाधेरा ने महत्वपूर्ण 33 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। बेंगलुरु के लिए टिम डेविड ने अर्धशतक लगाया, जबकि जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.