सिद्धार्थनगर: दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे आरटीओ कार्यालय के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसी की ओर जा रही डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ निवासी साहिल (रफी के पुत्र) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवकों की पहचान सलमान, सारिक और फैजान के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]