भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय एवं प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी के गानों में रमा चौथी शाम सिद्धार्थनगर महोत्सव, अन्तिम शाम लगेगा बाॅलीवुड का ठुमका

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महोत्सव की चौथी शाम किस तरह दर्शकों ने डबल धमाका का उठाया लुत्फ़, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगातार स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी और बाॅलीवुड के सितारों का तांता लगा हुआ है।

 

 

इसी क्रम में महोत्सव की चौथी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय और चर्चित लोकगायिका कल्पना पटवारी ने अपने सुरीली आवाज़ से समां बांध दर्शकों के मन को मोह लिया।

 

वहीं कल्पना पटवारी वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान बताई कि इस प्रकार के महोत्सव गांव के उभरते कलाकारों के लिए बेहद असरदार साबित होता है, जो इस मंच पर कलाकारों की प्रतिभा को देखते हैं, जिससे उनके अंदर भी बेहतर करने के लिए जुनून पैदा होता है।

सिद्धार्थनगर महोत्सव की मंच पर लोक आस्था के पर्व छठ गानों को कल्पना पटवारी ने जैसे ही गुनगुनाया तो दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी उनके गानों में मंत्रमुग्ध होकर झूठ उठें।

एक तरफ जहां कल्पना पटवारी ने महोत्सव की चौथी शाम का आगाज अपने सुरीली आवाज़ से कर दर्शकों के दिलों में हलचल पैदा कर दीं, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा जगत के ही सुपरस्टार रितेश पांडेय दर्शकों पर अपने सुरो का जादू चलाकर लुभाने लगें।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत करते हुए रितेश पांडेय ने सिद्धार्थनगर के लोगों की खूब सराहना किया और अपने इस बुलंदियों का श्रेय जनता को देकर धन्यवाद किया।

वहीं मंच पर रितेश पांडेय ने भक्ति गीत “विश्वास करा तूं मईया पर” से आगाज कर भारत के लिए “उहे हमर देश जहवां बहे गंगा मईया” तथा देश के सिपाहियों की आंखों देखी कहानी को बताते हुए “हर करम अपना करेंगे” गानों से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बाद में महोत्सव में उपस्थित दर्शकों की मांग पर भोजपुरी गानों को प्रस्तुत कर महोत्सव की चौथी शाम में चार-चांद लगाकर कार्यक्रम को अंजाम दे दिया।

सिद्धार्थनगर महोत्सव की पांचवीं और अंतिम शाम लगेगा बाॅलीवुड का ठुमका। डांस नाईट में मरियम जकारिया और महक चहल की अदाओं पर थिरकेंगे दर्शक और अंजाम की पड़ाव तक पहुंचेगा सिद्धार्थनगर महोत्सव।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.