महराजगंज
जनपद महराजगंज में बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली घर में घुस गया, जिससे लोग हैरत में पड़ गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कोठीभार कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा जहदा मे आज सोमवार की दोपहर जहदा से सिसवा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली जो ईटों से भरी हुई थी,
सिसवा की तरफ से आ रही थी तभी, जहदा मुख्य मार्ग पर खेलते हुए एक बच्चा सड़क पर आ गया, बच्चे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे सड़क के किनारे बेचई गुप्ता के मकान में जा घुसा, गनीमत रही की उक्त मकान में मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा की स्थिति में बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती थी, किसी तरह से ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचा लिया।
हालांकि इस दौरान कुछ सामानों की भी क्षति हुई है।
महराजगंज : भटकते-भटकते गांव में घुसा घायल सांभर हिरण, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, इलाज के दौरान हिरण की मौत, जानें हैरान कर देने वाला पूरा मामलाhttps://t.co/2qOO88cudU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2025























