बृजमनगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा,साइकिल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार सेनानी चिकित्सक के सामने एक साइकिल में बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार सेनानी चिकित्सक के सामने एक तेज रफ्तार बाइक जो कि नौगढ़ की तरफ से आ रहा था साइकिल सवार को ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक रामपत साहनी उम्र 65 साल धानी बाजार सब्जी लेकर के अपने घर की तरफ जा रहा था। निवासी ग्राम पोस्ट ताल बंजारा थाना कैंपियरगंज,गोरखपुर। उक्त व्यक्ति को पीछे से तेज रफ्तार बाइक वाले ने ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी धानी लाया गया, जहां डॉक्टर ने हालात गंभीर देखकर के जिला अस्पताल महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया है।

 

 

Voice Of News 24