महराजगंज जिले में दिल को दहला देने वाला घटनाक्रम,पल भर में ही एक मजदूर दुनिया को कह दिया अलविदा

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र में डाल काटने पेड़ पर चढ़ा नेपाली मजदूर की हाइटेंशन तार के चपेट में आने से हो गई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के मधुबन नगर मोहल्ले में शनिवार को एक बड़े हादसे का मामला प्रकाश में आया है। एक पेड़ की डाल काटने पड़ें पर चढ़े मजदूर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक करंट के झटके से गिरे मजदूर को आस-पड़ोस के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था और वह दम तोड़ चुका था। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर मौके पर उन्हें भी बुला लिया गया है।

 

Voice Of News 24