इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक की तूफानी पारी ने अंग्रेजों को पहले टी20 मुकाबले में किया पस्त, 7 विकेट से भारत ने दर्ज किया जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर बिखेरा जलवा, अंग्रेजी टीम को पहले टी20 मुकाबले में करारे हार का करना पड़ा सामना। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय दिग्गजों के सामने इंग्लैंड की टीम घुटने टेकते दिखाई दी।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के बीच टाॅस हुआ, जिसमें भारतीय कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

इंग्लैंड के तरफ से कप्तान जाॅस बटलर के 68 रनों की पारी के अलावां 20 ओवरों में कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। इस तरह से भारतीय टीम के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट और अर्शदीप सिंह 2 विकेट तथा हार्दिक 2 विकेट एवं अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट झटक कर इंग्लैंड टीम को 20 ओवरों में 132 रनों पर ही सिमेट दिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम भी शुरू में लड़खड़ाती नजर आई। 41 रनों के स्कोर पर ही संजू सैमसन 26 रन बनाकर आउट हो गए और बाद में आए कप्तान सूर्यकुमार यादव भी तीन गेंद खेलकर टीम को संकट भरी स्थिति में छोड़ पवेलियन लौट गए। बाद में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे और चौकों-छक्कों की छड़ी लगाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर 8 छक्के एवं 5 चौकों की मदद से 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल अपनी विकेट गंवा बैठे। वहीं तिलक वर्मा 19 रन और हार्दिक 3 रनों की नाबाद पारी खेल 43 गेंद यानी (12.5) ओवर में ही टीम को लक्ष्य हासिल कराने में सफल हो गए।

 

 

Voice Of news 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.