महराजगंज
महराजगंज के घुघली के गोपाला सिवान में महिला की मिली लाश,मचा गया हड़कंप, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला गांव के सिवान मे महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला निवासिनी बूधा साहनी (55) पत्नी स्व नन्दलाल निवासिनी गोपाला , जो गोपाला में ही जय मां वैष्णो ईट भट्टे पर काम करती थी। शनिवार शाम करीब सात बजे घर से बर्तन लेकर ईंट भट्टे पर खाना लाने गई थी जिसके बाद वह लापता हो गई थी। परिजनों ने कई दिनों तक उसकी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका, जिस पर मंगलवार को परिजनों ने घुघली थाने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। उसी भट्टे से डेढ़ सौ मीटर आगे सिवान में बुधवार को उसी महिला का शव मिला, जिससे लोगों में दहशत बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और मौके पर ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
सभी की निगाहें महिला के मौत की असली वजह जाननें पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब-तक मौत के कारणों की खुलासा करने में सक्षम होती है।
भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तस्करों के मंसूबों पर सुरक्षा एजेंसियों ने फेरा पानीhttps://t.co/YA9pzw8Uae
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2025























