महराजगंज
महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में नशीली दवाओं सहित दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी में आज बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित दवाओं की खेप भारत से नेपाल ले जाने के फिराक में थे, तभी चेकिंग के दौरान उनके मंसूबे धरे के धरे ही रह गए और सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान निरंजन व छोटू निवासी ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।
GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/oiP9496tCg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2025























