Voice Of News 24
15 Sep 2024 00:12 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहे उपस्थिति.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी के नक्शे कदम पर चलते हुए. सिद्धार्थनगर सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहे उपस्थिति पता करने पर पाया गया कि वे जिला चिकित्सालय पर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अत्यधिक संख्या में मरीज होने की वजह से केन्द्र पर साफ-सफाई की हालत बहुत ही बुरा पाया गया।
महराजगंज : नेपाल के चर्च में धर्म परिवर्तन करने गए भारतीयो पर नेपालियों ने बरसाया कहर, लगाया जय श्री राम का नारा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2024
सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने प्रसव कक्ष में पास एवं महिला वार्ड के समीप शौचालय की हर 3 घण्टे-घण्टे पर सफाई कराने के निर्देश दिया साथ ही प्रसव कक्ष में स्टाफ नर्स से आज हुए प्रसव एवं लाभार्थी को दिए जाने वाले सुविधाओं से सम्बन्धित प्रसव रजिस्टर एवं उसमें सम्पूर्ण विवरण अंकन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया गया। सीडीओ ने रजिस्टर में रेफर करने का कारण अंकित करने के निर्देश दिए।

वैक्सीन कक्ष को देखने गए तो पता चला की आईओ छुट्टी पर गए है। वैक्सीन का रख-रखाव देख कर नाराजगी जताई रजिस्टर पर सितम्बर महीने का अंकन नहीं किया गया है। लागबुक एवं रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि विभिन्न प्रकार की दवाएं जो केन्द्र पर वर्तमान मे उपलब्ध नहीं है, उसका विवरण भी चस्पा किया जाए। देखना होगा की इस औचक निरीक्षण का कितना असर पड़ता है.सीडीओ ने प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्लांट संचालित कराना सुनिश्चित करें। स्टोर में सामग्री एवं दवाओं के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया। भवन की बाहरी बोंद्रीवाल गिर गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश में पांच DSP का हुआ तबाद,अमित सक्सेना को भेजा गया कुशीनगरhttps://t.co/QvuAzNCbzB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2024

















