महराजगंज
महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4,350 एम्पुल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चन्नप्पा के निर्देश पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर एक पिकअप (UP56AT5866) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर कागज के गत्तों में छिपाकर रखे गए 2,000 एम्पुल डाइजेपाम और 2,350 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन मिले।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जाकिर हुसैन (45), गोविंद प्रसाद (55) और सचिन (19) निवासी थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बिहार के एक सप्लायर से व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर देकर ये दवाएं मंगवाई जाती थीं, जिन्हें नेपाल भेजने की योजना थी। जाकिर हुसैन और गोविंद प्रसाद ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया है।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













