जौनपुर
जौनपुर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सभी गाड़ियों के नंबर प्लेट हटा दिए गए थे।
शुक्रवार तड़के उपनिरीक्षक जयदीप कोल की अगुवाई में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर राजासाहब पोखरे व रसूलाबाद मालगोदाम के समीप से करीब 4:15 बजे संदिग्ध को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल सोनकर उर्फ बुल्ला (निवासी उमरपुर सुंदरनगर कॉलोनी गुलरचक, कोतवाली) के रूप में हुई है।
सघन पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर छह बाइकें बरामद की गईं, जिनमें गत 01 जून 2026 को सदर अस्पताल के पास से चोरी हुई बाइक (UP 62 CE 7187) भी शामिल है। मामले में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 187/2026) में बीएनएस की संबंधित धाराओं में वृद्धि कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल, उपनिरीक्षक राहुल रंजन, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार, इस्तेखार खां, राकेश सिंह और कांस्टेबल मोहन यादव शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












