महराजगंज : 5 बाइक समेत ठूठीबारी पुलिस ने बाइक तस्कर को दबोचा

Voice Of News 24 

07 Sep 2024  18:06 PM

ठूठीबारी (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के थाना ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बाइक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक की नेपाल में करना चाहता था तस्करी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में तस्करी जोरो-शोरों पर चल रही है, लगातार पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सामानों के साथ तस्करों का भंडाफोड़ कर रही है, फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ इसी प्रकार से महराजगंज जनपद के ठूठीबारी पुलिस ने भारत नेपाल सीमा से सटे खेसरहा फार्म चौराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर से सटे गन्ने के खेत मे चोरी की चार और मोटरसाइकिल छिपा के रखा हुआ है,

जिसको रात में नेपाल बेचने के फिराक था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त जितेंद्र सहानी के निशानदेही पर चोरी चारों बाइक बरामद की। अर्थात गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 5 बाइक बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर जितेंद्र सहानी महाराजगंज समेत आस-पास के जिलों से गाड़ी चोरी कर नेपाल भेजा करता था जिसको ठूठीबारी पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकड़ा गया शातिर चोर के खिलाफ कुशीनगर महराजगंज समेत कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित है।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.