Voice Of News 24

06 Aug 2024 23:30 PM
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत वास्तव में दिलों को ठेस पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। महिला का ऐसे हालात में शव मिला है कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत अजबनगर फरेंदा में तालाब किनारे सर कटा महिला का शव मिला है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार मंगलवार को दोपहर दो बजे महिला की सिर कटी लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। लाश गांव के दक्षिण तरफ तालाब किनारे पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराने के लिए क्षेत्रवासियों को बुलाया गया था, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी हत्या कर बोरी में लाश भरकर किसी ने फेंक दिया था। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।






















