आज से यूपी में ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान,धनखरपुर में बीडीओ ने पौधा रोपकर किया शुभारंभ

Voice of news 24

22 Jul 2023 19:50PM

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के 115 ग्राम पंचायतों में ब्लाक प्रशासन की ओर से 1.75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शनिवार को बीडीओ अमित सिंह ने धनखरपुर पंचायत भवन के मैदान में पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया

सार्वजनिक व निजी भूमि पर भी पौधा रोपकर लागों को सुरक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा।

धनखरपुर व बिलवट में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए बीडीओ ने कहा कि पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। प्राणवायु जीवधारियों को वृक्षों से ही प्राप्त होती है। बढ़ते तापमान को रोकने व वर्षा के लिए वृक्ष बहुत मददगार हैं। वर्तमान परिस्थितियों में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ संरक्षण के लिए शपथ लेना चाहिए। एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, सचिव अभिषेक तिवारी, प्रधान अजहरुद्दीन, पुजारी, जुबेर आलम आदि मौजूद रहे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]