पेड़ लगाओं- पेड़ बचाओं अभियान फरेंदा विधायक ने किया वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ

Voice of news 24

22 Jul 2023 19:31PM

धानी

महराजगंज कें धानी क्षेत्र के ग्राम रिठिया पंडरी पेड़ लगाओ पेड बचाओं थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान की शुरुआत विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए सबको आक्सीजन कि जरूरत है। आप सब को अपने जीवन मे एक पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्णकान्त शुक्ला, ए डी ओ पंचायत नजीर अहमद ग्राम प्रधान मीरा देवी प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु आदि लोग मौजुद रहे।

इसी क्रम मे धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर मे अधीक्षक डा० प्रकाश चंद चौधरी ने वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाने मे योगदान दिया मौजुद लोगों से वृक्ष लगाने का आवाहन किया, इस मौके पर मौजुद रहे सन्तोष त्रिपाठी सत्यप्रकाश मिश्रा राकेश मणि आदि लोग मौजुद रहे

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]