दो बाइक की आमने सामने भिड़त मे महिला की मौत , एक युवक घायल

Voice of news 24

22 Jul 2023 17:54PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डफरा के तिराहे के मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़त मे दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये । घटना आज दोपहर लगभग दो बजे की हैं नदवालिया गांव के निवासी सरस्वती पत्नी जोगिंदर , महेंद्र पुत्र शंकर दोनों किसी काम से नौगढ़ जा रहा था ।

मंदिर के मोड़ के निकट सामने से आरही तेज बाइक से टक्कर हो गई महेंद्र और सरस्वती दोनो गंभीर रुप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सी एच सी शोहरतगढ़ ले जाया गया जहां सरस्वती को मृत्यु घोषित कर दिया गया महेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।